October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 35 वीं पुण्यतिथि तिथि मनाई गई… जानिए पूरी ख़बर

 

 

शोषित और पिछड़ों वंचितों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर:- जदयू

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई सत्यम की रिपोर्ट : नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 35 वीं पुण्यतिथि तिथि मनाई गई। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर बिहारशरीफ जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष गुलरेज अंसारी एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव ने कहा कि जननायक के सपनों को बिहार के मुख्यमंत्री जनप्रिय नेता नीतीश कुमार ने साकार करने का काम किया है। समाज में हास्य पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़ों को राजनीतिक एवं सामाजिक पहचान दी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों को 2006 से लगातार ग्राम पंचायत के चुनावों में एवं 2007 से नगर निकाय के चुनाव में आरक्षण देकर लोकतांत्रिक हक देने का काम किया है।

 

 

 

नौकरियों में एवं सरकारी योजनाओं में विशेष आरक्षण देकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। उनके नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास के साथ सुशासन का अनोखे अनुकरणीय मॉडल को देश और दुनिया के समाने लाया।बिहार में हुए विकास कार्यों का डंका बजा रहा है। राज्य सरकार अपने संसाधन से जातीय गणना करवाने के फैसले ऐतिहासिक फैसलों में से एक है। जिसके व्यापक लाभ समाज में गरीबों पिछड़ों अति पिछड़ों शोषितों वंचितो के साथ आवाम को मिलेंगे। जननायक करपुरी ठाकुर ने जो गांव के विकास का सपना देखा था उसे धरातल पर उतारने का काम बिहार सरकार ने किया है।जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए। आरक्षण से लगातार खिलवाड़ करने वालों को याद रखना चाहिए ।

 

 

 

जबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है तब तक बिहार में आरक्षण से समाप्त करने के मंसूबे में भाजपा कामयाब नही हो सकती है। बिहार की योजनाओं का अनुसरण देश के कई सरकारें करती है ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मो अरशद विनोद प्रसाद सिंह अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार अमजद सिद्धकी महमूद बख्खो रामचंद्र चौहान प्रो प्रविंद्र कु कुमार मंगलम छात्र अध्यक्ष सनी पटेल नीतीश ठाकुर आदित्य कुमार मेराजुद्दीन राजू कुमार राजेंद्र प्रसाद संजीत यादव बबलू सिंह आलोक कुशवाहा विकास मेहता।

 

Other Important News