October 19, 2024

ख़बरें टी वी : मुख्यमंत्री के निदेशानुसार बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सड़कों का होगा जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण…. जानिए पूरी ख़बर

 

 

मुख्यमंत्री के निदेशानुसार बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सड़कों का होगा जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण..

 

 

*समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने इस सबंध में दिया था विभागीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश*

*नगर निगम क्षेत्र की 15 फीट से अधिक चौड़ी 75 सड़कों को चिन्हित कर किया गया सूचीबद्ध*

*इन सड़कों के किनारे नाला निर्माण के साथ उनका किया जायेगा जीर्णोद्धार*

*वर्तमान में जो सड़कें अच्छी स्थिति में हैं, उनका भी किया जाएगा सौंदर्यीकरण*

*क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ की बैठक*

*नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के जीर्णोद्धार हेतु तैयार की गई सूची में अगर 15 फीट से चौड़ी कोई सड़क छूट गई हो, तो आम लोग इस संबंध में दे सकते हैं जानकारी*

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शुभम् की रिपोर्ट : नालंदा जिला में 20 जनवरी को समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर विभागीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया था।
इस दिशा में पहल करते हुए स्थानीय सर्वे एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर निगम क्षेत्र के 15 फीट से अधिक चौड़ी 75 महत्वपूर्ण सड़कों/मार्गों को चिन्हित करते हुए सूचीबद्ध किया गया है।
इन सभी चिन्हित सड़कों के किनारे नाला निर्माण के साथ-साथ इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। इनमें से जो सड़कें बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के क्षेत्र अंतर्गत हैं, उनका जीर्णोद्धार बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराया जाएगा। जो सड़कें स्मार्ट सिटी लिमिटेड के क्षेत्र से बाहर हैं, उनका जीर्णोद्धार संबंधित सड़क के स्वामित्व वाले विभाग के समन्वय से नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।
जो सड़कें वर्तमान में अच्छी स्थिति में हैं, उनका भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इस दिशा में आगे की कार्य योजना एवं कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने बुधवार को देर शाम नगर आयुक्त एवं नगर निगम स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया।
बताया गया कि 15 फिट से अधिक चौड़ाई वाली चिन्हित 75 सड़कों की सूची में से अगर कोई महत्वपूर्ण सड़क छूट गया हो ,तो आम लोग भी छूटे हुए सड़कों के संबंध में सूचना व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से दे सकते हैं।आम लोग नगर निगम क्षेत्र के ऐसे छूटे हुए सड़कों के संबंध में व्हाट्सएप्प नंबर 8227841712 या biharsahrifnagarnigam@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।

Other Important News