October 18, 2024

ख़बरें टी वी : जदयू नालन्दा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में महान समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस की 5 वीं पुण्यतिथि मनाई गई…. जानिए पूरी ख़बर

 

महान समाजवादी नेता एवं मजदूरो के मसीहा थे जार्ज फर्नांडिस:-

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : जदयू नालन्दा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में महान समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस की 5 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जदयू कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव ने एवं जदयू अध्यक्ष गुलरेज अंसारी ने कहा कि देश के विकास एवं समाज के कल्याण में जॉर्ज फर्नांडिस के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

 

 

कुशल राजनेता एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री फर्नान्डिस जी ने मजदूरों व ट्रेड यूनियन कर्मचारियों की आवाज को बुलंद किया। राष्ट्रसेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है।उनका जीवन इमानदार एवं सादगी पूर्ण रहा नालन्दा के सांसद भी रहे तथा नालन्दा में भी सैनिक स्कूल के साथ साथ आयुद्ध कारखाना एवं बीड़ी श्रमिक अस्पताल का भी निर्माण कराया ।

 

 

 

देश के सियाचीन ग्लेशियर बार्डर पर पहुंचने वाले पहले रक्षा मंत्री का गौरव प्राप्त हुआ एवं सेनाओं के हौसले को बुलंद किया। कोंकण रेलवे परियोजना को अल्प समय पूरा कर देश को समर्पित किया।इनके कुशल निर्देशन में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया तथा देश को परमाणु सम्पन्न देश बनाने में अहम भूमिका निभाई ।

 

 

समता पार्टी के स्थापना में उनकी अहम भूमिका थी ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मो अरशद विनोद प्र सिंह भगीरथ चंद्रवंशी अरविंद कुमार संजय कुशवाहा महमूद बख्खो अखलाक अहमद रामचंद्र चौहान भवानी सिंह कुमार मंगलम आलोक कुशवाहा प्रदुम्न साव विकास मेहता आदित्य कुमार पिंटू कुमार राजेंद्र प्रसाद मुन्ना महतो अरूण कुमार।

 

Other Important News