October 19, 2024

ख़बरें टी वी : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह जल्द ही राष्ट्रहित में फैसला लेते हुए, राष्ट्रहित में सोचने वाले पार्टियों के साथ दिखेंगे, उन्होंने बातों ही बातों में दिया लोगों को संकेत…. जानिए पूरी ख़बर

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह जल्द ही राष्ट्रहित में फैसला लेते हुए, राष्ट्रहित में सोचने वाले पार्टियों के साथ दिखेंगे, उन्होंने बातों ही बातों में दिया लोगों को संकेत….

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : रहुई प्रखंड के सोनसा गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक जनसभा को सम्बोधित किया है। इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि आरसीपी सिंह के नेतृत्व में अपनी राजनीतिक यात्रा तय करते हुये संधर्ष के जिस पड़ाव पर पहुंचे है,

 

 

ऐसे में देश प्रदेश की राजनैतिक स्थिति परिस्थिति का आकलन अनुमान कर वे जो भी निर्णय लेंगे जो भी कार्य दिशा एवं रणनीति कार्यनीति तय करेंगे हम उसे श्रद्धापूर्वक करेंगे। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए आसीपी सिंह को अधिकृत किया गया। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे दरकिनार करने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ।

 

 

नीतीश कुमार किसी का उपयोग करके उससे अपना रास्ता अलग करने में नंबर एक पोजीशन पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी जुबानी हमला करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा जब उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे तब रोजाना मॉर्निंग में घर जाकर चाय पर चर्चा होती थी। उपेंद्र कुशवाहा और नालंदा जिले के मंत्री ने हमारा इस्तीफा मांगा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने क्या क्या काम लिया है। यही दोनो ने मिलकर हमसे इस्तीफा भी मांगा था और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या क्या बयान दे रहे हैं यह तो नीतीश कुमार उनका समर्थक जानता हैं।

 

 

अब यह सभी नेता अपने ही बुने हुए जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अपने ही बुने हुए जाल से निकल नहीं सकते हैं। बिहार की जनता भी सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कमजोर नहीं किया जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार में खुद हीं अब कोई ताकत नहीं बची है। नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल कर चुके हैं अब तो नीतीश कुमार को जो श्रेय मिलता भी था उससे भी श्रेयहीन हो गए हैं। नीतीश कुमार को कोई कमजोर क्या करेगा वह तो खुद ही पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।

 

 

राजद और जदयू के बीच बढ़ती तल्खियो पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 7 पार्टियों का महागठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद मुखिया ने की जबकि स्वागत भाषण डॉ विपिन कुमार यादव, संतोष महतो, सनी कुमार पटेल, शशि भूषण प्रजापति, प्रवीण चंद्रवंशी, डॉ अजय आलोक, प्रीतम सिंह, उपेंद्र विभूति, शत्रुघ्न साहनी, सरफराज आलम, मुन्ना सिद्धकी, अजय यादव, विजय शर्मा, कन्हैया सिंह, जितेंद्र नीरज, नेहा निश्चल, सुनीता सिंह, डॉ ललिता, सत्येंद्र कुशवाहा के साथ हजारों हजारों की संख्या में लोग भाग लिये।

 

 

Other Important News