October 19, 2024

ख़बरे टी वी – राजगीर में मकर मेला के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

राजगीर में मकर मेला के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

मंगलवार को देर शाम जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजगीर में मकर मेला के आयोजन को लेकर बैठक आहूत की गई।
मकर मेला का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक मेला मैदान में किया जाएगा।
इस अवसर पर संपूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश नगर पंचायत राजगीर को दिया गया। यातायात नियंत्रण के लिए मेला अवधि में विशेष व्यवस्था की जाएगी, इसके लिए आवश्यक जगहों पर ड्रॉप गेट का निर्माण भी किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने मेला अवधि के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को दिया। मेला अवधि में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल भी प्रतिनियुक्त किए जायेंगे।
पी एच ई डी को नल जल योजना के तहत राजगीर में दो वाटर टावर निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, मुख्य पार्षद नगर पंचायत राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News