October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा विश्वविद्यालय में मनाया गया वियतनामी का नववर्ष,  वियतनाम के छात्रों द्वारा सभागार को वियतनामी परंपरा में तैयार की गई सुंदर हस्तनिर्मित छवियों से सजाया गया… जानिए पूरी ख़बर

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय में मनाया गया वियतनामी का नववर्ष,  वियतनाम के छात्रों द्वारा सभागार को वियतनामी परंपरा में तैयार की गई सुंदर हस्तनिर्मित छवियों से सजाया गया…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शिव कुमार की रिपोर्ट: नालंदा विश्वविद्यालय में कल शाम वियतनामी नववर्ष का उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मिनी ऑडिटोरियम में वियतनाम के छात्रों के द्वारा आयोजित किया गया था। छात्रों द्वारा सभागार को वियतनामी परंपरा में तैयार की गई सुंदर हस्तनिर्मित छवियों से सजाया गया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. सुनैना सिंह कहा कि “नालंदा में इस तरह के आयोजन यहाँ के परिसर की सांस्कृतिक विविधता व बहुआयामी परंपरा को दर्शाते हैं। वैश्विक जीवनदृष्टि को आत्मसात करने की प्रवृति नालंदा परंपरा को विशिष्ट बनाती हैं”।

 

 

प्रो. सिंह ने कार्यक्रम के समायोजन के लिए सभी छात्रों और इससे जुड़े लोगों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 से अधिक देशों के छात्रों और संस्कृतियों को एक मंच पर शामिल करना था। इस अवसर पर परिसर में अध्ययन कर रहे वियतनामी बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों द्वारा पारंपरिक शैली में बौद्ध मंत्रों का पाठ भी किया गया। नालंदा के पीएचडी छात्र ली दिन्ह कुओंग ने बताया कि, “यह उत्सव एशिया की विभिन्न संस्कृतियों द्वारा अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।” परिसर में पढ़ने वाले वियतनामी छात्रों ने कुलपति और नालंदा समुदाय का इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

कार्यक्रम का समापन एक बौद्ध प्रार्थना के साथ हुआ जिसमें नए साल के लिए विश्व-शांति और सद्भाव का संदेश निहित था। उत्सव के अंत में सभी प्रतिभागियों को वियतनाम के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सहभोज के लिए निमंत्रित किया गया।

 

Other Important News