October 19, 2024

ख़बरें टी वी : संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के त्रिदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन दिखा छात्राओं का जबरदस्त खेल जज़्बा….. जानिए पूरी ख़बर

वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन दिखा छात्राओं का जबरदस्त खेल शैली…..

 

 

 

ख़बरें टी वी : बिहार शरीफ के खंदकपर स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के त्रिदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के तीसरे व अंतिम दिन आउटडोर खेल कब्बड्डी, खोखो, क्रिकेट, बैलून रेस, सेक रेस आदि खेलो का आयोजन, खेल शिक्षक ओमपाल कुमार, देवराज कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय के सचिव एवं निदेशिका कि देख – रेख मे सभी शिक्षक एवं शिक्षकाओ के द्वारा सफलतपूर्वक आयोजित किया गया।

 

 

खेल दिवस के अंतिम दिन कार्यक्रम में अथिति के तौर पर रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के चार्टर सदस्य अजय कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। खेल को देखने के बाद श्री सिन्हा ने कहा की संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में जो ये खेल प्रतियोगिता हो रहा है ये स्कूल की ओर से बहुत ही अच्छा पहल है ऐसी प्रतियोगिता हर स्कूल में होनी चाहिए।

 

 

आज के युग में बच्चे मोबाइल के गेम को छोड़ नही रहे है। और इस तरह का फिजिकल गेम संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में ये शहर का एकमात्र ऐसा गर्ल्स स्कूल है जहां इस तरह के खेलो का आयोजन किया जा रहा है इस तरह के खेलो से बच्चो के मानसिक व शारीरिक विकास को बेहतर बनाने में सबसे अनोखा प्रयास है। इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए इससे बच्चों का स्वास्थ भी बेहतर रहता है।

 

 

आयोजित खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्राओ ने विभिन्न ग्रुपो मे अपने प्रतिद्वंदियों को हरा कर जीत का परचम लहराया है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सचिव पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की गुरुवार को इस प्रतियोगिता का सम्मान समारोह व समापन समारोह आयोजित होगा जिसमे इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी विजेता, उप विजेता व अन्य खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

 

Other Important News