October 19, 2024

ख़बरें टी वी : संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल बिहार शरीफ के बच्चों ने खाई कसम सड़क पर हम भी खुद सुरक्षित चलेंगे और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखेंगे…. जानिए पूरी ख़बर

संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल बिहार शरीफ के बच्चों ने खाई कसम सड़क पर हम भी खुद सुरक्षित चलेंगे और अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखेंगे….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शुभम् की रिपोर्ट : नालंदा जिले के मुख्यालय बिहार शरीफ में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल (खंदकपर) के प्रांगण मे एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार सिंह (यातायात डी एस पी) को संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के निदेशिका खुशबू सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं सचिव पंकज कुमार अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किये।

 

 

उन्होंने विद्यालय के छात्राओ को यातायात सुरक्षा से सम्बंधित नियमित बातों के साथ – साथ यातायात नियमो के पालन को बतलाते हुए शपथ ग्रहण कराए । इस शपथ सामारोह मे यह बतलाया गया कि सड़क पर वाहन कैसे चलाये ?

 

 

वाहन चलाते समय किन किन नियमो का पालन करना चाहिए। हेलमेट का उपयोग पर विशेष बल दिये। इसके साथ ही साथ छात्राओ के द्वारा अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमो को पालन करवाने के लिए शपथ दिलाया गया।

 

 

Other Important News