October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा एवं इंडोनेशियाई विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक साझेदारी की संभावना, कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह ने कहा… जानिए पूरी ख़बर

नालंदा एवं इंडोनेशियाई विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक साझेदारी की संभावना, कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह ने कहा…

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई शिव कुमार की रिपोर्ट : नालंदा विश्वविद्यालय और जांबी विश्वविद्यालय, इंडोनेशिया आपस में शैक्षणिक सहयोग को कार्यान्वित करने पर विचार कर रहे हैं। आज नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनैना सिंह और जांबी विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. एच. सुत्रिसनो के बीच हुई एक ऑनलाइन मीटिंग में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के साझेदारी की संभावना पर चर्चा हुई।

 

नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह ने कहा कि “एक अनुसंधान-केंद्रित विश्वविद्यालय होने के नाते हम पुरातत्व, इतिहास और पर्यटन पर आधारित एक अद्यतन शैक्षणिक संरचना विकसित करने की दिशा में काम कर सकते हैं – ये तीन आयाम हैं जो भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को जोड़ सकते हैं । हम जल्द ही इन विषयों पर जांबी विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक सहयोग के संभावनाओं को खोजेंगे ।”

 

इस बैठक के दौरान शैक्षणिक अनुसंधान की गतिविधियों से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। अकादमिक सहयोग के अलावा जांबी विश्वविद्यालय ने भारतीय ज्ञान-परंपरा के स्वदेशी स्रोतों की खोज में भी रुचि दिखाई।
1963 में स्थापित, जांबी विश्वविद्यालय, आसियान-इंडिया नेटवर्क ऑफ यूनिवर्सिटी (AINU) का सदस्य भी है। यह विश्वविद्यालय इंडोनेशिया के जांबी शहर में स्थित उच्च शिक्षा का एक प्रतिष्ठित संस्थान है।

 

Other Important News