• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 20 नवम्बर को पहुंचेंगे नालंदा विश्वविद्यालय…

Bykhabretv-raj

Nov 20, 2025

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 20 नवम्बर को पहुंचेंगे नालंदा विश्वविद्यालय…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : राजगीर, नालंदा (19 नवंबर 2025): केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल, अर्थात 20 नवंबर को नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। नालंदा विश्वविद्यालय उनके स्वागत के लिए पूर्णतः तैयार है।
विश्वविद्यालय के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर होने वाला है, जिसमें वे विश्वविद्यालय में चल रहे शिक्षण, शोध तथा सामुदायिक कार्यों से अवगत होंगे।
विश्वविद्यालय परिसर में उनका औपचायरिक स्वागत कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री का सम्बोधन भी होगा, साथ ही वो नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों, संकाय सदस्यों एवं शोधकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।
विश्वविद्यालय की सहभागिता पहल के तहत, आसपास के गांवों के स्थानीय स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों को भी मंत्री के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा मिले और युवा शिक्षार्थियों को प्रेरणा मिले।
केंद्रीय मंत्री अपने विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान नवनिर्मित लाइब्रेरी की अत्याधुनिक डिजाइन और उन्नत शैक्षणिक संसाधन का भी अवलोकन करेंगे।