October 19, 2024

ख़बरें टी वी : रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल संरक्षणविद् राजेंद्र सिंह ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा….. शेयर करें खबरों को

 

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल संरक्षणविद् राजेंद्र सिंह ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के जल-संरक्षण से हुए प्रभावित…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई. आदित्य की रिपोर्ट : रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल संरक्षणविद राजेंद्र सिंह ने बीते शनिवार (दिनांक:29-10-2022) को नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनके लिए कैंपस भ्रमण की व्यवस्था की गई थी जिसके दौरान उन्हे नालंदा को नेट-जीरो परिसर बनाने के प्रयासों एवं यहाँ की जल-प्रबंधन प्रणाली से अवगत कराया गया। परिसर भ्रमण के दौरान श्री सिंह विश्वविद्यालय की हरीतिमा एवं प्रगति से प्रभावित हुए। उन्होंने जल-प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों के लिए कुलपति प्रो. सुनैना सिंह के दूरदृष्टि की सराहना की।

 

 

प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली से अनुप्राणित नालंदा विश्वविद्यालय में नेट-जीरो की परिकल्पना को साकार करते हुए इस परिसर को एक बड़े एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान श्री सिंह ने यहाँ के ऊर्जा प्रबंधन, अपशिष्ट नियंत्रण और विशेष रूप से जल संरक्षण में प्रयुक्त स्वदेशी तकनीकों की सराहना की।

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय एक प्रभावी जल प्रबंधन और जैव विविधता के साथ नेट-शून्य परिसर की कल्पना को साकार करने वाले विश्व के चुनिंदा शिक्षा संस्थानों में से एक है। प्राचीन नालंदा की तरह इस विश्वविद्यालय के एक विस्तृत भूभाग में कई सरोवर स्थित हैं। 40 हेक्टेयर में फैले हुए ये जल निकाय स्वदेशी जल-संचयन विधियों से संचालित होते हैं। विश्वविद्यालय में अभी करीब 31 देशों के छात्र हैं जो इसके 455 एकड़ में फैले हरित आवासीय परिसर में अध्ययनरत हैं। कुलपति प्रो. सुनैना सिंह के कुशल नेतृत्व में नालंदा भविष्य के मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हो रहा है।

Other Important News