October 19, 2024

ख़बरें टी वी : बिहार सरकार के मंत्री ने बांटा दुर्घटनाओं में मरने वाले परिजनों के बीच चेक : गांव के लोगों को भी मिल रही है शहरों जैसी सुविधा …… शेयर करें खबरों को

नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा बिहार : श्रवण कुमार
मंत्री ने बांटा दुर्घटनाओं में मरने वाले परिजनों के बीच चेक :
गांव के लोगों को भी मिल रही है शहरों जैसी सुविधा :

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। आपदा पीड़ित परिवारों को सहारा देने की उनकी सोच है। आर्थिक सहायता पाकर वह पीड़ित परिवार कुछ क्षण के लिए परेशानी से दूर हो सकता है।

 

 

संकट की घड़ी में उसे मदद दी जानी चाहिए। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में आपदा में मरने वाले लोगों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना की राशि का चेक वितरण करते हुए कहीं। श्री कुमार ने कहा कि लाभुकों में पथरौरा के कहटा निवासी मालती देवी,

 

 

बरनौसा के तेतरिया निवासी कारो देवी, नाहुब के सीमा निवासी पार्वती देवी, नगर पंचायत के सरिता देवी व लालमुनि देवी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की आपदा की राहत राशि दूसरे राज्यों में नहीं दी जाती है। किसी राज्य में दी भी जाती है तो काफी कम राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि इस तरह की योजना की राशि लोगों को मिल रही है।

 

 

महागठबंधन सरकार में बिहार का और तेजी से विकास हो रहा है। सरकार ने महादलितों व दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। सूबे के हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा रोपना होगा। हरियाली को बढ़ाना होगा। अपने आसपास को साफ-सुथरा रखें। घरों में व आसपास पानी न जमने दें। इससे बीमारी दूर रहेगी। कहा कि गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है।

 

 

गांव में रहने वालों को शहरों जैसी सुविधा मिले इसके लिए सरकार काम कर रही है। हर गांव को बिजली, सड़क से जोड़ा गया है। हर घर तक नल से जल दी जा रही है। वहीं इस इलाके के लिए गंगा का पानी भी लाया जा रहा है। इससे यहां के आस-पास के इलाका का जलस्तर भी बढ़ेगा और पीने को शुद्ध पानी भी मिल सकेगा।

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में अपनाये गये तरीकों को आज दूसरे प्रदेश के लोग अपना रहे हैं। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, प्रमुख रानी देवी, वरीय जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, जदयू प्रमुख प्रतिनिधि अजय पासवान, अजीत कुमार वर्मा, संतोष प्रसाद, भूषण महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Other Important News