October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जदयू पार्टी के जागरूकता सह सतर्कता मार्च में नालंदा सांसद ने कहा आरसीपी सिंह नालंदा से चुनाव लड़ेंगे तो यहां एक मामूली कार्यकर्ता भी उन्हें तीन से चार लाख से मतों से हराएगा…. जानिए पूरी ख़बर

जदयू पार्टी के जागरूकता सह सतर्कता मार्च में नालंदा सांसद ने कहा आरसीपी सिंह नालंदा से चुनाव लड़ेंगे तो यहां एक मामूली कार्यकर्ता भी उन्हें तीन से चार लाख से मतों से हराएगा….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ रूपेश कुमार गोल्डन की रिपोर्ट :  नालंदा जिला के मुख्यालय बिहार शरीफ में आज नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में जदयू पार्टी की ओर से आज जागरूकता एवं सतर्कता मार्च रैली का आयोजन किया गया , जहां नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा पार्टी की नियत साफ नहीं है वह विकास नहीं तानाशाही की सरकार चला रही है, जिसे लेकर इस रैली की माध्यम से जनता को जागरूक करना है।

 

 

वही आरसीपी सिंह के नालंदा से चुनाव लड़ने की बात को लेकर कहा कि अगर आरसीपी सिंह नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो यह हमारे पार्टी के मामूली कार्यकर्ता भी उनके सामने लड़ेगा और 3 से 4 लाख वोटों से उन्हें हराएगा ।

 

 

साथ ही उन्होंने आरसीपी सिंह के 12 साल जो राज्यसभा सांसद रहे और उस समय क्या विकास हुए इसका वह जनता को जवाब और हिसाब दें।
साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा सीबीआई के द्वारा हर जगह पर छापेमारी हो रही को लेकर कहा कि यह केंद्र सरकार के द्वारा मनमाना रवैया है, जिसका वह दुरुपयोग कर रहे हैं।

 

 

Other Important News