October 19, 2024

ख़बरे टी वी – मोकामा की तेज-तर्रार एएसपी लिपि सिंह के विदाई समारोह में पुलिस-पब्लिक का सैलाब उमड़ पड़ा, एनटीपीसी परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में लिपि सिंह के कार्य की जमकर सराहना करते हुए विदाई दी गयी

मोकामा की तेज-तर्रार एएसपी लिपि सिंह के विदाई समारोह में पुलिस-पब्लिक का सैलाब उमड़ पड़ा।

एनटीपीसी परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में लिपि सिंह के कार्य की जमकर सराहना करते हुए विदाई दी गयी।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया।बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एएसपी लिपि सिंह को भावभीनी विदाई दी।बाढ़ एएसपी लिपि सिंह मुंगेर की एसपी बनाई गई हैं।

बाढ़ एएसपी के रुप में लिपि सिंह ने मोकामा विधायक अनंत कुमार को एके-47 बरामदगी मामले में सलाखों के अंदर जाने पर मजबूर कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

आम जनता में लिपि सिंह की लेडी सिंघम की एक छवि बनी।

बालू माफिया पर नकेल कस लिपि सिंह ने असमाजिक तत्वों की भी जमकर क्लास ली।मुंगेर एसपी के रुप में लिपि सिंह को प्रमोशन मिलते ही पुलिस-पब्लिक में खुशी का माहौल कायम हो गया है।इस विदाई समारोह में सुन्नी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद इर्शादुल्लाह,एसडीओ सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में अनुमंडल के सम्मानित लोगों ने लिपि सिंह को विदाई दी।

Other Important News