October 19, 2024

ख़बरें टी वी : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर राजगीर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया जिसमे पूजा समिति , डीजे संचालक ,जन प्रतिनिधि और. ….. जानिए पूरी ख़बर

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर राजगीर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया जिसमे पूजा समिति , डीजे संचालक ,जन प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य ने भाग लिया।

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आदित्य की रिपोर्ट : SDPO राजगीर,थानाध्यक्ष राजगीर ,बीडीओ राजगीर, SDEO राजगीर नगरपरिषद के पदाधिकारी के समक्ष लोगो ने अपनी समस्या और सूझाओ को रखा। जिसे समय रहते पूरा करने का निर्णय लिया गया ।

 

 

एसडीपीओ राजगीर के द्वारा बताया गया की सभी पूजा समिति लाइसेंस लेकर ही विसर्जन करेंगे। विसर्जन का तारीख और रास्ता पहले से तय किया जाएगा।किसी भी हालत में बिना लाइसेंस का जुलूस नही निकलेगा।और सभी को दिनांक 06.10.22 निशित रूप से विसर्जन कर देना है। क्योंकि इसके पुलिस फोर्स की ड्यूटी चुनाव में लगाया गया है।

 

 

थानाध्यक्ष राजगीर के द्वारा बताया गया की असामाजिक एवम अपराधिक तत्व पर दुर्गा पूजा के समय कड़ी निगरानी रखा जाएगा। सदा ड्रेस में सभी पूजा पंडाल एवम भीड़ भाड़ वाले स्थान में पुलिस के तैनाती रहेगी। चोरी छेड़खानी या लफुई करते पकड़े जाने पर सख्ती से कार्रवाई किया जाएगा।

 

 

सभी लोगो ने अमन शांति से पूजा करने और त्योहार मानने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष मो0 मुश्ताक से दुर्गा पूजा ,दशहरा और शुभ विजय लक्ष्मी की सभी लोगो को हार्दिक बधाई एवम शुभकामना देकर शांति समिति की बैठक का समापन किया गया।

Other Important News