October 19, 2024

ख़बरें टीवी – सभी उपस्थित सेविकाएँ कुपोषण दूर करने की शपथ ली। सभी सेविका अपने अपने क्षेत्र के अतिकुपोषित बच्चों को पहचान कर……जानिए पूरी ख़बर

सभी उपस्थित सेविकाएँ कुपोषण दूर करने की शपथ ली। सभी सेविका अपने अपने क्षेत्र के अतिकुपोषित बच्चों को पहचान कर….

 

 

 

 

ख़बरें टीवी – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट :  प्रखंड स्तरीय पोषण परामर्श डेस्क का उद्धघाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूजा किरण ,प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय अस्थावां में किया गया।

 

 

इस मौके पर उपस्थित सेविकाओ को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूजा किरण द्वारा बताया कि पोषण परामर्श डेस्क 30 सितम्बर 2022 तक लगा रहेगा । इसमें सभी उपस्थित सेविकाएँ कुपोषण दूर करने की शपथ ली। सभी सेविका अपने अपने क्षेत्र के अतिकुपोषित बच्चों को पहचान कर NRC भेजे एवं उस बच्चे की काउंसलिंग लगातार करें …..

 

 

ताकी बच्चे की स्थिति में सुधार हो सके। इस पोषण परामर्श डेस्क के माध्यम से पोषण माह के विभिन्न थीम पर परामर्श एवं पोषण संबंधित जानकारी दी जाएगी। पूरे सितम्बर माह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । आकर्षण रंगोली के माध्यम से पोषण से जुड़े चीजो को दर्शाया गया। इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी ,रैली ,पोस्टर , बैनर , दिवाल लेखन के माध्यम से आमजनों को पोषण संबंधित जागरूक किया जा रहा है।

 

 

गतिविधियों के सफल संचालन हेतू सभी विभाग यथा शिक्षा, पंचायती राज हेल्थ ,जीविका ,PHED ,कल्याण ,आदि से सहयोग लिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में कुछ अच्छा कार्य करने वाली सेविकाओ को भी सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदादिकारी ,प्रखंड कल्याण पदादिकारी प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी,महिला पर्यवेक्षिका सरिता सुमन , मनोरमा ,लेखपाल चंदन ,एवं सभी पंचायत की सेविकाएं उपस्थित है।

 

Other Important News