October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जनवरी से फरार चल रहे रेखा अभिषेक की थाने परिसर के मंदिर में हुई शादी, थाने में सहित मौजूद लोगो के पैर छू कर लिया आशीर्वाद ….. जानिए पूरी ख़बर

जनवरी से फरार चल रहे रेखा अभिषेक की थाने परिसर के मंदिर में हुई शादी, थाने में सहित मौजूद लोगो के पैर छू कर लिया आशीर्वाद …..

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : प्रेम सिंघानिया की खास रिपोर्ट : नालंदा जिले के मुकायलय बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के एक लड़की 2 जनवरी को हुई थी फरार । मां जब घर आई तो बेटी को खोजने लगी , मोहल्ले वासी से पूछताछ करने लगी , जब किसी ने नहीं बताया फिर अपने परिवार के यहां पूरे तरह से तलाश की फिर भी पता नहीं चला। उसके बाद लड़की के मां ने लहेरी थाना पहुंचकर अपहरण का केस किया।

 

 

नालंदा पुलिस ने उसकी बेटी की खोजबीन करना शुरू कर दिया, फिर भी पता नहीं चला , बाद में किसी ने बताया कि एक लड़का उनके घर के सामने परीक्षा देने के लिए आया था। जो कि मुरारपुर अड्डा कुआँ गली में डेरा लेकर रह रहा था। वह विद्यार्थी जानकी नगर मिल्कीपर छपरा जिला का रहने वाला था, वो यहां रहकर इंटर का परीक्षा सोगरा कॉलेज में दे रहा था।

 

 

सूत्रों के अनुसार पता चला कि लड़का – लड़की का आमने-सामने ही घर था और युवक युवती दोनो की आंखों मचोली चल रही थी, दोनों का प्यार में ऐसा परवान चढ़ा की प्यार ने सारे रिश्तेदारी मां-बाप को भूलकर लड़की लड़का के साथ भाग गई थी। पहले दोनो पटना गए और बाद में छपरा चले गए। कुछ दिन बाद दोनो छपरा से गुजरात चले गए थे। कारण लड़का के सारे परिवार वाले गुजरात में ही रहते थे। जब लड़की को पता चला की उसकी मां ने स्थानीय थाना में केस की है तब लड़की ने गुजरात थाना में जाकर बोली कि मेरी मां ने केस किये है लहेरी थाना में अपहरण का।

 

 

फिर गुजरात पुलिस ने लहेरी थाना को फोन से पूछने के बाद पता चला कि सही खबर है की उसकी मां लहेरी थाना में केस किये हुई है, अपहरण का, गुजरात पुलिस को बताने के बाद लहेरी थाना के थाना अध्यक्ष ने बोले कि दोनों लड़का लड़की को अपने कब्जे ले लीजिए । फिर लहेरी थाना से पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गया और फिर वहां से लेकर आने के बाद बिहार शरीफ पहुंच कर मेडिकल जांच कराने के बाद, कोर्ट में जाने के बाद बताया कि हम दोनों बालिक है।

 

 

दोनों शादी करना चाहते हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। फिर वहां से आने के बाद लहेरी थाना परिसर में दोनों ने शादी कर लिया । शादी करने के बाद लड़की के मां-बाप सगे संबंधी सभी दोनो को आशीर्वाद देने के लिए आए । लड़का के पिताजी और माँ गुजरात रहने की वजह से स – समय नहीं पहुंच पाए। परंतु फोन से कहा की दोनो शादी कर लो कोई दिक्कत नहीं है। दोनो ने शादी के बाद थाने में सभी पुलिसकर्मी के पैर छूकर आशीर्वाद लिये। वही लड़का लड़की दोनो शादी से बहुत खुश है।

 

 

 

Other Important News