October 19, 2024

ख़बरें टी वी : बेन प्रखंड में आयोजित किया गया जनता दरवार, जिला पदाधिकारी ने लिया घूम-घूम कर लिया लोगों से आवेदन…… जानिए पूरी ख़बर

बेन प्रखंड में आयोजित किया गया जनता दरवार।
जिला पदाधिकारी ने लिया घूम-घूम कर लिया लोगों से आवेदन।
विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे मौके पर मौजूद।
आवेदनों को यहीं किया गया डिजिटाइज्ड।

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट : आज  बेन प्रखंड के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी नालन्दा श्री शशांक शुभंकर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार में रहे उपस्थित।
जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में आये लोगों के पास जा-जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।

 

 

प्राप्त आवेदनों को यहीं डिजिटाइज्ड किया गया ताकि संबंधित विभागों को भेजकर इसका फॉलो अप किया जा सके।
आज के आयोजित जनता दरबार में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए जो राजस्व,नल-जल,आंगनवाड़ी,पंचायत,लोक शिकायत निवारण,जमावंदी, सड़क निर्माण,आवास निर्माण,जमीन रसीद कटवाने इत्यादि से संबंधित थे।

 

 

Other Important News