October 19, 2024

ख़बरें टी वी : भाई की सुख समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना करने वाले त्यौहार कर्मा पर्व को लेकर मिट्टी व झाड़ लाने गई दो सगी बहनों का पाइन में डूबने से हुई मौत….. जानिए पूरी ख़बर

भाई की सुख समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना करने वाले त्यौहार कर्मा पर्व को लेकर मिट्टी व झाड़ लाने गई दो सगी बहनों का पाइन में डूबने से हुई मौत…..

 

 


 ख़बरें टी वी : 9334598481 : डेस्क रिपोर्ट : नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव से दक्षिण पंचखुरवा खंधा में मंगलवार के सुबह करीब 10 बजे कर्मा पर्व को लेकर मिट्टी व झाड़ लाने गई दो सगी बहनों का पाइन में डूबने से मौत हो गया।मृतक की पहचान गांव निवासी रामसूचित यादव के 14 वर्षीय रानी कुमारी व 12 वर्षीय लभली कुमारी के रूप में किया गया।घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बच्चियां कर्मा पर्व को लेकर मिट्टी व झाड़ लाने गई थी।

 

 

इसी दौरान दो बच्चियां पाइन में डूब गई।जिससे मौके पर दोनों बच्चियां की मौत हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेज दिया।इधर गांव में एक साथ दो बच्चियां की मौत की खबर पर पूरा गांव में मातम पसर गया।

 

 

Other Important News