October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिले के राजगीर प्रखंड के कई गांवो में बरपा रहा है डेंगू का कहर, जिला प्रशासन कि ना काफी कोशिश की वजह से हर दिन बढ रहा है रोगियों का ग्राफ…. जानिए पूरी ख़बर

नालंदा जिले के राजगीर प्रखंड के कई गांवो में बरपा रहा है डेंगू का कहर, जिला प्रशासन कि ना काफी कोशिश की वजह से हर दिन बढ रहा है रोगियों का ग्राफ….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : प्रेम सिंघानिया की खास रिपोर्ट :  नालंदा जिला में डेंगू का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिले के पर्यटन क्षेत्र राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में इसका डेंगू का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है। नालंदा के सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने आज राजगीर के अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।

 

 

सिविल सर्जन ने अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों की जानकारी हासिल की। सिविल सर्जन ने बताया कि राजगीर के अनुमंडलीय अस्पताल में डेंगू के 9 मरीज भर्ती हैं जहां उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित राजगीर के नीमा, बड़हरी, मोरा, नाहूब गांव में फागिंग और स्प्रे कराया जा रहा है।

 

 

उन्होंने बताया कि राजगीर के इन क्षेत्रों में अब तक 50 से अधिक के डेंगू मरीज पाए गए हैं। उन्होंने लोगों को आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव नहीं रखने की बात कही। जल जमाव होने से ही मच्छर का प्रकोप बढ़ता है।

 

 

वही डेंगू एवं प्लेटलेट्स जांच करवाने के लिए अनुमंडल अस्पताल राजगीर में लोगों की भीड़ देखी गई। डेंगू पीड़ित परिजनों का कहना है कि अस्पताल में कुव्यवस्था रहने के कारण मरीज रात भर छटपटा कर रह जाते हैं कोई भी चिकित्सक देखने के लिए नहीं आते हैं।

 

 

Other Important News