• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: सामाजिक – संस्कृतिक संस्था “नई दिशा परिवार” के तत्वावधान में दूसरे दिन 51 महिलाओं द्वारा सामूहिक खरना सम्पन्न….

Bykhabretv-raj

Oct 26, 2025

 

 

 

 

 

सामाजिक – संस्कृतिक संस्था “नई दिशा परिवार” के तत्वावधान में दूसरे दिन 51 महिलाओं द्वारा सामूहिक खरना सम्पन्न….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: पटना सिटी, 26 अक्टूबर लोक आस्था का महापर्व छठ के अनुष्ठान के दूसरे दिन आज 51 महिलाओं द्वारा सामूहिक खरना सम्पन्न हुआ।
सामाजिक – संस्कृतिक संस्था “नई दिशा परिवार” के तत्वावधान में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी बेलवरगंज, पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में सामूहिक छठ व्रत का खरना सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सैंकड़ों धर्मावलम्बी लोगों द्वारा सूर्योपासना में खरना करने वाली व्रती महिलाओं के आशीष एवं प्रसाद ग्रहण किया गया।
स्मरणीय है कि नई दिशा परिवार द्वारा 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत विगत वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश और देश से के कोने – कोने से महिलाओं सपरिवार यहाँ पधारकर छठ व्रत करती हैं।
संस्था के संस्थापक सचिव श्री राजेश राज, मुख्य संरक्षक श्री राजेश बल्लभ, संरक्षक श्री कमल नयन श्रीवास्तव, संयोजक रितु राज, मनोज गुप्ता ने बताया कि जन सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है।