• Sun. Jun 8th, 2025

@बिहार: नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में 251 फीट का तिरंगा झंडा निकाला गया भारतीय सैनिक के शौर्य के लिए….

Bykhabretv-raj

May 17, 2025

 

 

 

 

 

 नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ में 251 फीट का तिरंगा झंडा निकाला गया भारतीय सैनिक के शौर्य के लिए….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 #ख़बरें टी वी: भारतीय जनता पार्टी, नालंदा। आज भारतीय जनता पार्टी , नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आई टी एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया प्रभारी दीपक मस्के उपस्थित हुए। मुख्यालय सह प्रभारी रवि केशरी, हिमांशु गुप्ता, जिला आई टी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक शीतेश गुंजन सहित जिले के प्रत्येक आई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में पूरी तरह एक्टीव होकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को प्रचारित करें सभी भाजपा कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। वर्तमान में आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की बड़ी जीत को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर लोगों को अधिक से अधिक जानकारी और सच्चाई जनता के सामने अवश्य लाएं। प्रदेश प्रभारी दीपक मस्के ने सोशल मिडिया की महत्ता और उसके लाभ के विषय पर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को कई गुर सिखाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कोई भी भाजपा कार्यकर्ता किसी भी दायित्व पर हों सोशल मीडिया में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी बताते हुए विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति और उनके भ्रामक बातों का खंडन करते एवं जनता को सच्चाई से परीचित कराते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें। सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करें। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा भाजपा नालंदा पूरे जिले में एक मजबूत संगठन की संरचना तैयार करेगी, जिसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी कार्यकर्ता पार्टी में एक परिवार के सदस्य की भांति कार्य करें। पार्टी हमारी मां है और हम सभी एक परिवार। आपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का अदम्य साहस और पी एम मोदी के कुशल एवं सफल नेतृत्व का प्रतीक है। पूरी दुनिया में आज भारतीय सेना ने भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। पिछले 11 वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सेना को अति अत्याधुनिक बनाते हुए बहुत ही मजबूत बना दिया है और आपरेशन सिंदूर इसका सटीक उदाहरण है। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री डा अशुतोष कुमार, रवि राज, जिला मिडीया सह प्रभारी अमरेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, रंजय चंद्रवंशी, अभयानंद पाण्डेय, योगेन्द्र मंडल, विकास कुमार, सुशील कुमार, मनष्वी शर्मा सहित सभी मंडलों के आ ई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

खबरें टीवी स्पेशल के लिए रूपेश कुमार गोल्डन की रिपोर्ट…