October 19, 2024

खबरें टी वी : नालंदा जिला अधिकारी के सहित कई संबंधित अधिकारी रहेंगे मौजूद, 5 अगस्त को हरनौत प्रखंड में होगा जनता दरबार का आयोजन… जानिए पूरी ख़बर

5 अगस्त (शुक्रवार) को हरनौत प्रखंड में होगा जनता दरबार का आयोजन…

जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

आमलोगों की समस्याओं की होगी सुनवाई तथा यथासंभव ऑन द स्पॉट निवारण का रहेगा प्रयास

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट : 5 अगस्त (शुक्रवार) को हरनौत प्रखंड सभागार में आमजनों की समस्याओं के निवारण हेतु जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।
जनता दरबार में जिलाधिकारी आमलोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा यथा संभव ऑन द स्पॉट समस्याओं के निवारण का प्रयास किया जाएगा।
जनता दरबार में सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
अगस्त माह में दो अन्य प्रखंडों में भी जनता दरबार का आयोजन निर्धारित है।
12 अगस्त(शुक्रवार) को कतरीसराय प्रखंड सभागार में तथा 26 अगस्त (शुक्रवार) को एकंगरसराय प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे से निर्धारित है।

Other Important News