October 19, 2024

खबरें टी वी : नगर परिषद राजगीर में नल जल योजना के क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर नालंदा जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक….. जानिए पूरी ख़बर

नगर परिषद राजगीर में नल जल योजना के क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर नालंदा जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 

सात दिनों के अंदर नल जल कनेक्शन से वंचित घरों में कनेक्शन देने का पीएचईडी को दिया गया निदेश

 

बैठक के उपरांत जापानी मंदिर के पास बने सम्प एवं पंप हाउस का किया स्थल निरीक्षण

 

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : सत्यम की रिपोर्ट : नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज आरआईसीसी सभागार में राजगीर नगर परिषद क्षेत्र में नल जल योजना के तहत किए जा रहे कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की।
बताया गया कि राजगीर नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान में 3 वाटर टावर- (बस स्टैंड के पास, राजगीर थाना के पास तथा सीवरेज प्लांट के पास) के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था है। इन सभी वॉटर टावर में जापानी मंदिर के पास पूर्व से निर्मित 2 लाख गैलन क्षमता के संप हाउस के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
राजगीर नगर परिषद क्षेत्र में कराए गए सर्वे के आधार पर लगभग 8100 घरों में नल जल का कनेक्शन दिया जाना है। जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर के स्तर से कराए गए सर्वे में लगभग 800 घर कनेक्शन से वंचित पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने वंचित घरों की सूची वार्डवार पीएचईडी को उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को दिया। पीएचईडी को इस सूची के आधार पर घरों का भौतिक सत्यापन करते हुए शत प्रतिशत घरों में नल जल का कनेक्शन एक सप्ताह में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

 

 

राजगीर नगर परिषद क्षेत्र में स्थित होटलों के लिए अलग से जलापूर्ति की व्यवस्था हेतु अवश्यक प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। इसके लिए सभी होटलों को अपने परिसर में संप का निर्माण अनिवार्य रूप से करना होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को सभी होटल के संचालकों को संप का निर्माण सुनिश्चित कराने हेतु नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया।
पाइप लाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त किए गए सड़कों की मरम्मती संबंधित सड़क के निर्धारित मानक के अनुरूप सात दिनों के अंदर सुनिश्चित कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल को दिया गया।

 

 

 

नगर परिषद राजगीर में शामिल होने वाले नए क्षेत्रों में भी गंगा जल आपूर्ति योजना के माध्यम से जलापूर्ति के लिए आवश्यक कार्य का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर सहित संबंधित विभागों के अन्य अभियंतागण एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जापानी मंदिर के पास पूर्व से निर्मित 2 लाख गैलन क्षमता के संप, नवनिर्मित 50 हजार गैलन क्षमता के संप एवं जलापूर्ति के लिए कार्यरत पंप हाउस का स्थल निरीक्षण किया।

Other Important News