October 19, 2024

खबरें टी वी : नये महिला आदिवासी 15 वें राष्ट्रपति के रूप में श्री मति द्रौपदी मुर्मु जी के जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जताया खुशी …. जानिए पूरी खबर

 

नये महिला आदिवासी 15 वें राष्ट्रपति के रूप में श्री मति द्रौपदी मुर्मु जी के जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जताया खुशी…

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट :  भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में श्री मति द्रौपदी मुर्मु जी के जीत पर मनाया खुशी। आज भारत मे प्रथम बार एक आदिवासी समाज की महिला के रूप में देश के सर्वोच्च पद, राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने की खुशी गुरूवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के बिहार शरीफ स्थित जिला कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हाथों मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर एवं नवनिर्वाचित महामहिम का चित्र लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाईयां खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। श्री मति द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे देश का चहुंमुखी विकास एवं विश्व मे भारत का डंका बजेगा। बिहार शरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार ने नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति, समस्त देशवासियों, राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

 

आज देश का नेतृत्व एक ऐसे समाज की महिला के हाथ मे सुशोभित हुआ जिसे आजादी के बाद से ही पूर्व के कांग्रेस सरकारों ने उपेक्षित रखा परंतु आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे एन डी ए उम्मीदवार के रूप मे श्री मति द्रौपदी मुर्मु जी को देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान कर ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास’ को एकबार फिर चरितार्थ कर दिखाया है। केन्द्र सरकार द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को फिर से सच किया गया जब समाज के सबसे पिछड़ा, वंचित, शोषित समझे जानेवाला आदिवासी समाज से आनेवाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज मोदी सरकार मे समाज के हर वर्ग को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जिला मंत्री डा आशुतोष कुमार, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार, नगर मंत्री अमित शान सिंह, अनिल पटेल, सूरज कुमार, शिवम भारती, यश सिंह सत्यम कुमार, सुधीर पटेल, सतीश चन्द्र,रविरंजन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित होकर राष्ट्रपति चुनाव में जीत की खुशी मनाया।

Other Important News