October 19, 2024

खबरें टी वी : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया श्री मनीराम बाबा अखाड़े पर लंगोट अर्पण…… जानिए पूरी खबर

सूफी संतों की नगरी है बिहार शरीफ:- श्रवण कुमार

 

 

 

 

 खबरें टी वी : 9334598481 : सत्यम की रिपोर्ट : बिहार शरीफ के मनीराम अखाड़े में बाबा मणिराम के समाधि स्थल पर लंगोट चढ़ाकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मांगे अमन चैन की दुआ। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नालंदा विश्व को शांति का संदेश देने वाली धरती तथा ज्ञान की पहली रोशनी बिखेरने वाली धरती रही है। हम लोग बचपन में कहावत सुना करते थे मनी बाबा दूर है जाना जरूर है। बाबा मनीराम बिहार सरकार को एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नेता नीतीश कुमार जी को इतनी शक्ति प्रदान करें कि में बिहार के लोगों की खिदमत कर निरंतर विकास कार्यों के कारवां को आगे बढ़ाते रहें।

 

 

उनके नेतृत्व में बिहार में हुए कामों का देश से लेकर विदेश तक डंका बज रहा है निरंतर बिहार विकास के क्षेत्र में देश में अग्रिम पायदान पर अपना स्थान कायम कर रहा है यह उनके कुशल नेतृत्व का कमाल है। बिहार में आपसी प्रेम भाई चारी मिल्लत शांति का माहौल कायम रहे बाबा से हम सभी यही आशीर्वाद की मांग करते हैं।बाबा ने यहां लोगों को मल युद्ध के साथ-साथ सत्य अहिंसा और सद मार्ग पर चलने का उपदेश दिया था उस जमाने में दूर-दूर से लोग यहां आकर पहलवानी के गुण सीखते थे हजरत मखदूम साहब के समकालीन दोनों में बहुत गहरी दोस्ती थी……

 

जो गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है नालंदा वासी इस तहजीब को बनाकर रखे हुए हैं और सभी पर्व त्यौहार दोनों धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक मनाते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद पूर्व विधान पार्षद राजू यादव जदयू जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर….

मुख्य प्रवक्ता धनंजय देव प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा वार्ड पार्षद नारायण यादव राजेश गुप्ता नीरज भाण प्रमोद कुमार किसान नेता जगलाल चौधरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता आकाश कुमार काजल राजेंद्र प्रसाद त्रिनयन कुमार उपेंद्र कुमार दिलवाला विनोद कुमार मुन्ना पासवान रंजीत चौधरी इंदु चौहान दिनेश साहू सनी पटेल संजीत यादव किशोर कुणाल पवन कुमार शर्मा पिंटू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Other Important News