October 19, 2024

खबरें टी वी : स्वच्छता पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया……..जानिए पूरी खबर

 

 

 

आज हरदेव भवन, बिहार शरीफ, नालन्दा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत “सक्षम बिहार – स्वाबलंबी बिहार” अन्तर्गत सात निश्चय – 2 में लक्षित ग्राम पंचायतों मे “स्वच्छ गाँव – समृद्ध गाँव” के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण में ग्राम पंचायतों द्वारा खुले में शौच से मुक्ति का स्थायित्व सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। सम्पूर्ण स्वच्छता , व्यक्तिगत साफ – सफाई ( Personal Hygiene) की आदतों एवं संस्थागत परिसरों में स्वच्छता से संबंधित व्यवहार परिवर्तन के प्रति समुदाय को जागरूक करने हेतु अभियान संचालन पर चर्चा किया गया। उन्मुखीकरण कार्याशाला में निम्न विषय पर चर्चा किया गया। (1) ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, (क) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन – ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से निकलने वाले अपशिष्ट का समुचित तरिके से पृथ्थकरण के संबंध में जानकारी साझा किया गया। गीला कचरा का घरेलू स्तर पर सुरक्षित निष्पादन के विधि के संबंध में जानकारी साझा किया गया। गीला कचरा को हरा डस्टबिन एवं सूखा कचरा को नीला डस्टबिन में डालने हेतु घर – घर जा कर परिवार के सदस्यों को प्रेरित करना एवं टोला/ वार्ड स्तर पर बैठक कर जागरुकता अभियान का संचालन करना । वार्ड स्तर बने रुट मैप के संबंध में जानकारी साझा किया गया। वार्ड स्तर पर घर – घर से कचरा संग्रह करने हेतु समुदाय के साथ बैठक कर समय का निर्धारण करने के संबंध में जानकारी साझा किया गया। कचरा प्रसंस्करण केन्द्र के संबंध में जानकारी साझा किया गया। SLWM MONITORING APP पर प्रविष्टि की विधि की जानकारी साझा किया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला में साधन सेवी जिला समन्वयक, जिला सलाहकार क्रमश: CB & IEC एवं SLWM रहें।

 

Other Important News