October 18, 2024

खबरें टी वी : आगामी उज्जवल भविष्य को लेकर पोलोथिन मुक्त शहर बनाने के लिए नारो से गुंजा राजगीर के सड़कें…… जानिए पुरी खबर

आगामी उज्जवल भविष्य को लेकर पोलोथिन मुक्त शहर बनाने के लिए नारो से गुंजा राजगीर के सड़कें…

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ आदित्य की रिपोर्ट: सामाजिक जागरूकता को लेकर इन दिनों नालन्दा जिला में सुर्खियों में छाया हुआ है सृजन शराबबंदी,स्वच्छता एवम पर्यावरण जागरूकता के बाद सिंगल यूज पोलोथिन प्लास्टिक और थर्मोकोल से होने बाले खतरो के प्रति आगह कर रहा है । प्रभात खबर एवं सृजन के संयुक्त तत्वावधान में राजगीर में रैलियां निकाली गई ।

 

 

जिसमें राजगीर शहर के विभिन्न सरकारी स्कूल एवं गैर सरकारी स्कूल के लगभग 1300 बच्चों ने भाग लिया तथा पूरे विश्व मे भारत मे प्लास्टिक पोलोथिन अत्यधिक उपयोग होने के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा हैं प्लास्टिक पोलोथिन बैग पानी के स्रोतों को बंद कर देते है पशु और जन्तुओ पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पर पड़ रहा है ।

 

 

इससे निजात पाने के लिए सृजन के कलाकारों एवं नालन्दा पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिवेकानंद मध्य विद्यालय, आदर्श कन्या मध्य विद्यालय ,मध्य विद्यालय मेन बाजार के छात्र, छात्रओं ने पर्यावरण के दुश्मन पोलोथिन के खिलाफ तरह तरह के नारे एवं श्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

 

मौके पर सृजन के चेयर मैन व राजगीर नगर परिषद के ब्रांड एम्बेसडर भैया अजित ने लोगों से आग्रह किया की पर्यटक शहर राजगीर को स्मार्ट सिटी बनाने से पहले राजगीर को प्लास्टिक पोलोथिन मुक्त करना होगा तथा अपनी गायकी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
मौके पर राजगीर शहर के शिक्षक बुद्धिजीवी, संस्कृति, पर्यावरण प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर रैली को सफल बनाया।

 

Other Important News