October 19, 2024

खबरें टी वी : नालंदा विश्वविद्यालय ने मनाया 8 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कई देश के लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा… जानिए पूरी खबर

नालंदा विश्वविद्यालय ने मनाया 8 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कई देश के लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा…

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम के साथ आदित्य कुमार की खास रिपोर्ट : नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 21 जून 2022 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। समारोह का आरंभ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूर में हो रहे संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग के साथ शुरू हुआ। इसके बाद कुलपति प्रो. सुनैना सिंह ने योग के अर्थ पर प्रकाश डालते हुए…..

कुलपति ने महर्षि पतञ्जलि के योग सूत्र का उल्लेख करते बताया कि योग का अभ्यास ” चित्तवृत्ती का निरोध” है। इसके द्वारा मन, शरीर और आत्मा की सामंजस्यता और व्यक्तित्व के पहलुओं में संतुलन स्थापित किया जा सकता है। वर्तमान समय में योग के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “एक अनुशासन के रूप में योग शारीरिक स्वास्थय के साथ-साथ हमारे अंदर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी संचार करता है।”

कुलपति के संबोधन के पश्चात आसन और प्राणायाम के अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, प्रशासनिक कर्मचारी और विद्यार्थि उत्साह के साथ सम्मिलित हुए और विभिन्न आसान और ध्यान का अभ्यास किया। योग-सत्र का आयोजन आयुष मंत्रालय और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया था।

नालंदा विश्वविद्यालय में योग और ध्यान पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग हैं। योग और ध्यान पर अल्पावधि कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं और छात्र इससे लाभान्वित हो रहे हैं। कुलपति के निर्देशन में नालंदा विश्वविद्यालय में एक नवोन्मेषी शैक्षणिक संकल्पना साकार हो रही है। ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय का यह नया अवतार खोई हुई ज्ञान परंपराओं को पुनः प्राप्त करने में प्रयासरत है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से छात्रों को आकर्षित करते हुए उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Other Important News