October 19, 2024

खबरें टी वी : राजेन्द्र आश्रम बिहार शरीफ में जिला कांग्रेस कमिटी संगठन के चुनाव से संबंधित एक बैठक…… जानिए पूरी खबर

 

खबरें टी वी : 9334598481 : शुभम् की रिपोर्ट :  आज  जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय राजेन्द्र आश्रम बिहार शरीफ में जिला कांग्रेस कमिटी संगठन के चुनाव से संबंधित एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा नियुक्त किए गए जिला चुनाव अधिकारी बिरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि जो सदस्यता अभियान 2021 में शुरू किया गया था और मार्च 2022 तक जो भी लोग सदस्य बने हैं या जिन के द्वारा भी सदस्य बनवाया गया है वह जिला के संगठन चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं चुनाव पदाधिकारी बिरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नालन्दा जिले के संगठनात्मक चुनाव के हिसाब से यहां 22 प्रखंड है इन 22 प्रखंड में बिहार प्रदेश चुनाव पदाधिकारी राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप टमटा जी के द्वारा प्रखंड चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें से 12 प्रखंड चुनाव पदाधिकारी भी आज इस बैठक में उपस्थित हुए।

 

सभी प्रखंड चुनाव पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि अपने अपने प्रखंडों में जाकर सदस्यता करने वाले लोगों के साथ बैठकर चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराकर अतिशीघ्र उसका निष्पादन करें जिला चुनाव पदाधिकारी के साथ उनके सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा भी एक पदाधिकारी को लगाया गया है जिनका नाम पंकज यादव है पंकज यादव जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार संगठन का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की जो भी लोग इस जिले में सदस्य बनाए गए हैं या जिनके द्वारा भी सदस्यता अभियान किया गया है वह लोग निर्भीक होकर प्रखंड एवं जिला के चुनाव में अपनी सहभागिता जरूर निभाए और आगे बढ़ कर संगठन में पद के भागीदार बने……

 


बताते चलें की सर्वप्रथम सभी प्रखंडों में छह छह जिला प्रतिनिधि ,एक प्रखंड अध्यक्ष एक प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ उनके कमिटी का घोषणा एक साथ किया जाएगा उसके पश्चात यही जिला प्रतिनिधि , प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बाहर से कोई प्रदेश प्रतिनिधि इस जिले में नहीं बनेगा ना ही किसी प्रदेश या बड़े नेता का अनुशंसा ही इस जिले में चलने वाला है यह चुनाव कार्यकर्ताओं के बीच का चुनाव है इसलिए कार्यकर्ताओं को उसका उचित प्रतिनिधित्व मैं दिला कर ही रहूंगा इस बैठक में जिला के प्रखंड अध्यक्ष गण सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष गण जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी गण राजगीर के पूर्व विधायक रवि के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Other Important News