October 19, 2024

खबरें टी वी : भारतीय जनता युवा मोर्चा नालंदा के द्वारा शनिवार को विकास तीर्थ यात्रा सह बाइक रैली के प्रथम चरण का आयोजन ……. जानिए पूरी खबर

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : रूपेश कुमार की रिपोर्ट : केंद्र में मोदी सरकार के सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण को समर्पित 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नालंदा के द्वारा शनिवार को विकास तीर्थ यात्रा सह बाइक रैली के प्रथम चरण का आयोजन बिहारशरीफ अनुमंडल में किया गया! इस विकास तीर्थ यात्रा के प्रथम चरण का सफल आयोजन और कुशल नेतृत्व भाजयुमो नालंदा के जिला अध्यक्ष धीरज पाठक ने किया! उन्होंने कहा के- ये यात्रा 75 घंटे और तीन चरणों में संपन्न होगी जो नालंदा ज़िले के सभी अनुमंडलों से होकर गुजरेगी! उन्होंने बताया के- मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार नयी बुलंदियों को छू रहा है और बिहार सहित पूरे भारत ने विकास की कई अभूतपूर्व पड़ाव हासिल किये हैं! इस यात्रा के लिए विशेषकर भाजयुमो प्रदेश मंत्री विक्की राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई! श्री राय ने कहा- इस यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार के 8 साल के काम काज का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाना है! उन्होंने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए जनता का आह्वान भी किया! इस विकास तीर्थ यात्रा को भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह और भाजयुमो प्रदेश मंत्री विक्की राय ने भाजपा का झंडा दिखाकर जिला मुख्यालय से रवाना किया! इस मौके पर भाजयुमो के जिला प्रवक्ता अमरजीत वर्मा भी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा- मोदी सरकार समाज के आखिरी तबके तक के लोगों को उनका हक़ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसकी मिसाल केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाएं हैं जिनका सीधा फायदा लाभार्थी उठा रहे हैं! इस रैली को सफल बनाने में भाजयुमो महामंत्री सोनू कुमार हिन्दू, अमित गौरव, शैलेन्द्र कुमार, रवि मंडल, अरविन्द पटेल, अमरेश कुमार, प्रवीण पांडेय, डॉ आशुतोष कुमार, सूरज कुमार, मणिकांत पासवान, मुन्ना सिंह, अविनाश कुमार, बबलू कुमार, मुरली मनोहर, विश्वनाथ कुमार, रविशंकर कुमार, आज़ाद कुमार सहित सभी पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! जिलाध्यक्ष धीरज ने इस बात पर ज़ोर दिया के- आने वाले समय में भी विकास, सुशाषन और गरीब कल्याण की ये यात्रा यूहीं ज़ारी रहेगी!

 

Other Important News