October 19, 2024

खबरें टी वी : आपदा पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए बिहार सरकार कृत संकल्पित – श्रवण कुमार

आपदा पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित -श्रवण कुमार

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : वेन प्रखंड के तोडल बिगहा में मृतक स्व सुलेखा देवी के पति विपिन कुमार को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा प्रदत सहायता से चार लाख की सहायता राशि का चेक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा दिया गया। विदित हो कि मृतक की मृत्यु पूर्व के दिनों में पानी में डूब जाने से हो गई थी। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए सरकार कृत संकल्पित है बिहार सरकार के मुख्यमंत्री दुख परेशानी मुसीबतों में फंसे लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तत्पर है। बिहार के मुखिया जनता के प्रति प्रतिबद्ध हैं लोगों की सेवा में विश्वास करते हैं। इस अवसर पर बेन प्रखंड के प्रखंड प्रमुख रंजू देवी प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल लक्ष्मण प्रसाद सत्य प्रकाश सोनम सोनाली जितेंद्र कुमार शारों ताते नीरज कुमार रणवीर कुमार सिंह रंजीत कुमार सुनील कुमार मुन्ना सिंह कृष्ण नंदन कुमार राम चरण प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी वेन डॉक्टर मिथिलेश कुमार जगदीश प्रसाद जितेंद्र कुमार मुन्ना कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Other Important News