October 18, 2024

खबरें टी वी : बिहार के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न राज्यों की तरह बिहार में भी नौकरी दे सरकार- आलोक आजाद….. जानिए पूरी खबर

बिहार के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न राज्यों की तरह बिहार में भी नौकरी दे सरकार- आलोक आजाद

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो टीम की रिपोर्ट:  साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर बिहार का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ीयों को प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर राजकीय खेल सम्मान पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है परंतु कुछ पदाधिकारियों की मनमानी के कारण कुछ खेल तथा खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से वंचित कर दिया जाता है।जिसमें सॉफ्ट टेनिस सहित अन्य खेल हैं।

सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने बताया की साफ्ट टेनिस वर्ष 1994 से लगातार आयोजित हो रहे एशियाई खेल में पदक गेम के रूप में शामिल है।साथ ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संकल्प संख्या 846 दिनांक 4/8/17 में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राजकीय खेल सम्मान समारोह में सिर्फ ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में शामिल खेलों को ही शामिल किया जाएगा | बावजूद सॉफ्ट टेनिस को सम्मान समारोह में शामिल नहीं किया जाता रहा है। जिसके कारण हमारे खिलाड़ी हतोत्साहित व निराश हो रहे हैं |जबकि मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के रिकॉग्नाइज लिस्ट में भी सॉफ्ट टेनिस शामिल है |बार-बार सरकार को पत्र भी दिया गया है। बावजूद सॉफ्ट टेनिस को बिहार खेल सम्मान पुरस्कार व विभागीय खेल पंचांग में अब तक नहीं जोड़ा गया है | पिछले वर्ष भी 29 अगस्त को खेल मंत्री और उपमुख्यमंत्री का राजकीय खेल सम्मान पुरस्कार वितरण स्थल पर खिलाड़ियों ने घेराव किया था और कहा था या तो हमारे खेल को बैन कर दो या सम्मान दो| खेल मंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक कोई लिस्ट जारी नहीं हुआ | सरकार को जल्द से जल्द साफ्ट टेनिस के संबंध में आदेश निकालना चाहिए।सरकार व खेल विभाग उचित कार्रवाई कर सभी खिलाड़ियों को सम्मान दें अन्यथा हम खिलाड़ियों को सड़क पर उतर आंदोलन और तेज करना होगा

इस अवसर पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक आजाद ने कहा की पिछले 4- 5 वर्षों से लगातार हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके मेडल जीत कर बिहार को गौरवान्वित कर रहे हैं जबकि खेल विभाग हमारे खिलाड़ियों को सम्मान नहीं दे रहे हैं जिससे खेल और खिलाड़ी दोनों को नुकसान हो रहा है| सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार में कई खेल पतन की ओर बढ़ चुके हैं | जबकि दूसरे राज्यों में खिलाड़ियों को ना सिर्फ सम्मान बल्कि सरकारी नौकरी तथा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया की बिहार के लिए कोई खिलाड़ी क्यों खेलें। सरकार को खेल विभाग के पदाधिकारीयों की मनमानी पर अविलंब रोक लगाते हुए खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल कैंलेंडर जारी करना तथा खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए सरकार को जल्द से जल्द सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों को सही सम्मान देना होगा तभी खेल और खिलाड़ियों का विकास संभव हो सकता है।

आलोक आजाद ने सरकार से नौकरी की मांग करते हुए राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की ताकि वे खेल के क्षेत्र में देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उनका कहना था कि नौकरी की प्रत्याशा में खिलाड़ी लंबे समय से इतजार कर रहे हैं लेकिन अब उनका घैर्य जवाब दे रहा है।

इस दौरान प्रेस वार्ता में शामिल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि मेहता ने कहा की हमारे बिहार की सरकार खिलाड़ियों को उचित सम्मान नहीं देगी तो 1 दिन बिहार खिलाड़ी विहीन हो जाएगा।हम खिलाड़ी लगातार बिहार को मेडल लाकर दे रहे हैं परंतु सरकार अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही है| हम लोग खेल में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं परंतु आज भी बेरोजगार हैं।हमें नौकरी तक नहीं दिया गया।जिससे परिवार और खुद का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि साफ्ट टेनिस के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन प्रदान करते हुए विभागीय खेल पंचांग व खेल सम्मान समारोह में शामिल करने का आदेश देंगे |जिससे साफ्ट टेनिस तथा खिलाड़ियों को सम्मान मिल सके।

Other Important News