October 19, 2024

खबरें टी वी : राजगीर में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी को किया गया निलंबित साथ ही वर्तमान में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को किया गया…… जानिए पूरी खबर

राजगीर में रेलवे द्वारा अर्जित भूमि तथा जिला परिषद की भूमि के संबंध में विभागीय निर्देशों का उल्लंघन एवं अनियमितता बरतने के आरोप में राजगीर में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी को किया गया निलंबित साथ ही वर्तमान में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को किया गया ।

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : सत्यम की रिपोर्ट: राजगीर में रेलवे की जमीन की अवैध रूप से जमाबंदी कायम करने तथा जिला परिषद की जमीन में भी अनियमितता बरते जाने की शिकायत राजगीर अंचल में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार के विरुद्ध प्राप्त होने पर नालंदा जिलाधिकारी द्वारा इसकी जांच अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर द्वारा कराई गई।
दोनों पदाधिकारियों के संयुक्त जांच प्रतिवेदन में राजगीर अंचल में पदस्थापित तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार के विरुद्ध विभागीय नियमों के उल्लंघन एवं अनियमितता बरते जाने की पुष्टि की गई।
विभागीय निर्गत निर्देशों के प्रतिकूल भूमि से संबंधित कार्रवाई किए जाने के संदर्भ में सुधीर कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। उनके द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया।
श्री कुमार के विरुद्ध राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा दिए गए निदेशों का व्यापक रूप से उल्लंघन करते हुए राजगीर अंचल कार्यालय में अपने पदस्थापन के दौरान अत्यधिक अनियमितता बरतने के आरोप की पुष्टि के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा उनके विरुद्ध जांच एवं अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रशासनिक हित में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन की अवधि में श्री कुमार को जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा। उक्त अवधि में उनका मुख्यालय जिला राजस्व शाखा नालंदा निर्धारित किया गया है।
कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजगीर अंचल में वर्तमान में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिन्हा को भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अंचल कार्यालय रहुई में पदस्थापित करने का आदेश दिया गया है।
फलस्वरूप अंचल कार्यालय रहुई में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी खुर्शीद अनवर को अंचल कार्यालय राजगीर में तथा अंचल कार्यालय इस्लामपुर में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी उपेंद्र प्रसाद को अंचल कार्यालय सिलाव् में पदस्थापित किया गया है।

Other Important News