October 19, 2024

ख़बरे टी वी – केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ इसलामपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक समुदाय ने निकाला मशाल जुलूस

विशाल प्रर्दशन में हज़ारों की संख्या में शामिल लोग

इसलामपुर (नालंदा) मुरलीधर प्रसाद की रिपोर्ट – केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ शुक्रवार को इसलामपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा एक विशाल प्रर्दशन निकाला गया। यह प्रर्दशन नगर के इसलामपुर बुढ़ानगर जामा मस्जिद से निकलकर मलहबीघा, पटेल नगर, गौरव नगर होते प्रखंड कार्यालय गया। प्रखण्ड कार्यालय में नेतृत्व कर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरट को एक स्मार पत्र सौपें।

BDO प्रियदर्शी राजेश पायरट को सौंपते स्मार पत्र

प्रर्दशन में हज़ारों की संख्या में शामिल लोग अपनी-अपनी हाथों में तख्तियाँ लिये केन्द्र सरकार की ओर लाए गए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करते दिखे। प्रखंड कार्यालय के बाद यह प्रर्दशन नगर के के०वी चौक पहुचँकर एक सभा मे तब्दील हो गयी।जुलूस में शांति व्यवस्था भंग ना हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक हिलसा, थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में सशस्त्र बल उपस्थित थे। इस सभा को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा एक सुर में कहा गया की यह कानून को हमलोग काला कानून मानकर विरोध करते हैं। यह कानून भारत मे रहने वाले मुसलमानों को धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाला कानून है। वक्ताओं ने कहा कि हमलोग स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। हमलोग देश की विकास के लिए समर्पित है।

वहीं शनिवार की बंदी के पूर्व संध्या पर राजद कार्यकर्ताओ ने इसलामपुर में एक मशाल जुलूस निकाला

इतिहास गवाह है कि हमारे पूर्वजों द्वारा देश की आजादी के लिए कई कुर्बानीयाँ दी है।इस सभा को मो०प्रवेज आलम, मो० शमसुद्विन आजाद , मो०जफीर आलम मो, ०शहाबुद्दीन, मो०इसराइल, मो० हसन इमाम मो० मुख्तारअहमद मो०अनवर मुजाइदिन मो० राशिद अनवर राजद नेता महेन्द्र यादव ,राकेश रौशन, उमेश पासवान, राधे लाल गुप्ता , हैदर अंसारी ,सहित कई लोग ने सम्बोधित किया।

 

Other Important News