October 18, 2024

ख़बरे टी वी – सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य के पद पर अपना कार्यभार संभाला कैप्टन (आई ० एन०) नवीन कृष्ण चन्द्र ने….. जानिए पूरी खबर

कैप्टन (आई ० एन०) नवीन कृष्ण चन्द्र ने सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य के पद पर अपना कार्यभार संभाला ..

 

 

 

ख़बरे टी वी – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – सिलाव, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा के नए प्राचार्य कैप्टन (आई ० एन०) नवीन कृष्ण चन्द्र ने अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो कि निवर्तमान प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास की ब्रिगेडियर पद पर प्रोन्नति के कारण उक्त पद रिक्त हो रहा था। नवागत प्राचार्य कैप्टन (आई ० एन०) नवीन कृष्ण चन्द्र के आगमन पर निवर्तमान प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास ने परम्परागत तरीके से स्वागत किया एवं अपना कार्यभार सौंपा।
विशिष्ट प्रज्ञा संपन्न, कर्मठ एवं जुझारू सैन्य अधिकारी कैप्टन (आई ० एन०) नवीन कृष्ण चन्द्र आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मूल निवासी हैं। आपकी प्रारंभिक शिक्षा तेलुगु माध्यम से हुई है। आप रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर होने साथ ही काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रद्योगिकी संस्थान (आई ० आई ० टी ० ) से एम ० टेक ० एवं मौसम विज्ञान में स्नातकोत्तर होने के साथ ही वर्ष 2014 में उपग्रह मौसम विज्ञान में एम० फिल० उपाधि प्राप्त हैं। कैप्टन (आई ० एन०) नवीन कृष्ण चन्द्र वर्ष 2003 में भारतीय नौसेना के शिक्षा शाखा में स्थायी कमीशन प्राप्त हुआ। आपकी प्रथम तैनाती आई० एन० एस० चिल्का में हुई एवं यहाँ योगदान से पूर्व कमांड मेट ऑफिसर पश्चिमी नौसेना मुख्यालय मुम्बई में तैनात थे। इन्होने विभिन्न नौसेना इकाइयों के साथ ही केरल राज्य स्थित कोच्ची के मौसम सञ्चालन इकाई भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान विश्लेषण इकाई (आई० एन० एम० ए० सी०) के संस्थापक एवं निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण सेवायें प्रदान किया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2010 में आयोजित कामन वेल्थ गेम के दौरान आपको स्थान विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए चुना गया था। आपको उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दो बार क्रमश: वर्ष 2013 एवं 2018 में नौसेनाध्यक्ष से प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है।
प्राचार्य पद ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं प्राचार्य के रूप में इस विद्यालय की गरिमामय परंपरा को आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा, जिस उद्देश्य के लिए इस विद्यालय की स्थापना की गयी है उसकी पूर्ति में मैं अपनी पूरी टीम के साथ अथक परिश्रम करूँगा एवं बिहार सरकार के सहयोग से सैनिक स्कूल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाऊंगा। निवर्तमान उपप्राचार्य विंग कमांडर पी एस गुजराल के स्थानांतरण के कारण रिक्त पद पर विद्यालय के नवागत उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्ज्वल भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।

Other Important News