October 19, 2024

ख़बरे टी वी – भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नालंदा जिले के दो ग्राम पंचायत संस्थानों को पुरस्कृत किया जा रहा है…… जानिए पूरी खबर

नालंदा जिला के दो पंचायती राज संस्थानों को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार…

 

 

 

 

ख़बरे टी वी – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट – भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस वर्ष नालंदा जिला के दो ग्राम पंचायत संस्थानों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया जा रहा है।
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए पंचायती राज के प्रखंड स्तरीय संस्था पंचायत समिति इस्लामपुर का चयन किया गया है। यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायती राज संस्था को प्रदान किया जाता है।
बाल हितैषी पुरस्कार हेतु हरनौत प्रखंड के ग्राम पंचायत राज सुढ़ारी का चयन किया गया है। यह पुरस्कार बाल सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को दिया जाता है।
यह पुरस्कार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर दोनों पंचायती राज संस्थानों को प्रदान किया जाएगा।

Other Important News