October 19, 2024

खबरें टी वी – महान समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई बिहारशरीफ के जदयू कार्यालय में……… जानिए पूरी खबर

 

 

ख़बरे टी वी – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट – आज जिला जनता दल यूनाइटेड नालंदा कार्यालय बिहार शरीफ में प्रख्यात और महान समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई जयंती समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रोफेसर प्रमिला कुमारी, एवं चुनाव पर्यवेक्षक रॉबिन सिंह ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा…

 

 

कि डॉ राम मनोहर लोहिया महान और प्रख्यात समाजवादी नेता थे वह खुद जलकर दूसरों को रोशनी देने वाले व्यक्ति थे अपने चिंतन विचारों व सिद्धांतों से समाज और भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का काम किया। आज पूरे देश में उनकी जयंती मना कर उनके आदर्श को लोग मान रहे हैं स्वतंत्रता संग्राम में राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों ने अपने आखिरी दौर में इनकी अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राम मनोहर लोहिया के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर शुरू हुई।

 

 

इस अवसर पर महानगर जदयू अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह,विनोद प्रसाद, अरविंद कुमार, डॉ शशिकांत कुमार टोनी, रंजीत कुमार, महमूद बखो, मनोज तांती, अमित कुमार अधिवक्ता, भवानी सिंह आलोक कुशवाहा संजय कुमार सिन्हा, नारायण यादव ,देवन प्रसाद ,पप्पू बनौलिया आदि जदयू के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Other Important News