पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न…
अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं सभी भाजपा कार्यकर्ता, बिहार चुनाव जीतना हमारा एकमात्र लक्ष्य: असीम गोयल।

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक असीम गोयल रहे। बैठक में क्षेत्रीय सह प्रभारी जीतेन्द्र नीरज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता एवं करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि,दीप प्रज्वलित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं द्वारा उनके जीवन चरित्र पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से देशसेवा का संकल्प लिया।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनता तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि असीम गोयल जी और क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री नीरज बबलू जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और घर-घर भाजपा का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असीम गोयल ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं जिनका सारा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा, उन्होंने हमें बताया कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं। आज उनकी जयंती पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना है कि देश हित में हमारा एक ही लक्ष्य है बिहार जीतना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए के सभी सीटों पर एन डी ए उम्मीदवारों को विजय दिलाकर बिहार में एक बार फिर से एन डी ए की सरकार बनाना। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस महाभियान में युद्धस्तर पर जुट जाएं। अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएं और एन डी ए के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए बिहार विजय के अभियान में जुट जाएं।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बिहार में NDA की जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकताओं ने विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामसागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, शैलेंद्र कुमार अरविंद पटेल, सबो देवी, तेजस्विता राधा,डा अशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, अविनाश प्रसाद सिंह, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, कंचन चंद्रवंशी , योगेन्द्र मंडल, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, सोनू कुमार हिंदू, रीना कुमारी ,अनुग्रह नारायण, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार धुरी, मुकेश कुमार,विपीन झा, अभयनंदन पांडेय, अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, आनंद शंकर उर्फ चिक्कू सिंह, अजय सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
