October 19, 2024

ख़बरे टी वी – डॉ अमित कुमार पासवान को मिला भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार नेशनल अवॉर्ड 2022…. जानिए पूरी खबर

बिहार के युवा समाजसेवी डॉक्टर अमित कुमार पासवान को मिला भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार नेशनल अवॉर्ड 2022.

ख़बरे टी वी – 9334598481 – ब्यूरो रिपोर्ट  –  9 मार्च 2022 को महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली के सभागार में समाज सेवा में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल स्थित मोहनपुर (गुलाब बिगहा ) नालंदा बिहार के युवा एवं कर्मठ समाजसेवी व डॉ भीमराव अंबेडकर विचार परिषद के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान को नेशनल यूथ अवार्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा..

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार नेशनल आवॉर्ड 2022 से (डब्ल्यू बी डी एन सी) सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष भिक्खू रामजी ईडांटे , अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ,महिला आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा , केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ,राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य धनेश्वर मुले ,अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शजेदी ,फिल्म कलाकार व सांसद नवनीत रवि राणा ,सांसद सुनीता दुग्गलजी ,दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान के द्वारा संयुक्त रूप से मोमेंटो, प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए गए ।

विदित हो कि डॉ अमित कुमार पासवान लगभग 25 वर्षों से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार परिषद नामक ट्रस्ट के माध्यम से गरीबों ,मजदूरों, शोषितो,और पीड़ितो ,नौजवानों ,किसानों के हक व अधिकार के लिए संघर्षरत है ।
समाज सेवा करना जिनका धर्म व बन जाता है वो इंसान जाति ,धर्म ,संप्रदाय से ऊपर उठकर मानव सेवा में समर्पित हो जाता है और किसी के देखा देखी ना कर वह एक अलग इतिहास बनाता है। सामाजिक उथल-पुथल को सद्भावना शांति ,प्रेम ,एकता, भाईचारा के ब्रज प्रहार कर सामाजिक समरसता कायम करता है और समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोग भी स्वाभिमान की जिंदगी जी सकें इसके लिए संघर्ष करता है ।

इन्हीं मूल सिद्धांतों के साथ
डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने सामाजिक न्याय व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर महाबोधि महाविद्यालय नालंदा से स्नातक व नव नालंदा महाविहार से एमo, ए , पीएचडी, व नवादा महाविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है

Other Important News