October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बिहार शरीफ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में राजद की समीक्षा बैठक …… जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – रूपेश कुमार गोल्डन की रिपोर्ट – राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बिहार शरीफ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में राजद की समीक्षा बैठक हुई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला चुनाव प्रभारी भूदेव चौधरी ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है मजबूती के लिए हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के रहते हैं बिहार से भ्रष्टाचार मुक्त करने का सोच बेईमानी है .

 

 

सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई उन्होंने कार्यकर्ताओं आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में बीरन यादव को विजई बनाने की अपील की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव जी ने कहा कि पंचायत के हर वार्ड सदस्य मुखिया पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य सरकार की नीति से त्रस्त है पंचायत प्रतिनिधियों को आदरणीय नेता तेजस्वी यादव जी के ए टू जेड की नीति और सिद्धांत में पूरा आस्था है और नालंदा में लड़ाई महागठबंधन के प्रत्याशी बीरन यादव बनाम लोजपा प्रत्याशी नरेश प्रसाद में है और बीरन यादव को विजय सुनिश्चित है इस्लामपुर के विधायक राकेश कुमार रोशन ने सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया कहा कि राजद की नीति को हर गांव शहर एवं हर समाज के लोगों के बीच पहुंचाना है .

 

 

बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव ने किया कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा श्री अनिल महाराज बीरन यादव हमायू अख्तर तारीक श्री सुनील यादव नवल किशोर यादव निधि शर्मा पप्पू यादव दीपक कुमार सिंह कल्लू यादव अरुणेश यादव विनोद यादव रामआशीष चौधरी देवेंद्र सिंह मनोज सिंह दयानंद सिंह संजीत कुमार राय आमोद यादव सुखदेव यादव जज मुखिया बलराम मिस्त्री विनीत चौहान सरवन यादव इत्यादि मौजूद रहे.

 

Other Important News