October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा जिले के राजगीर में बिहार विधान परिषद सदस्य के पुण्यतिथि पर स्वच्छता का लिया गया संकल्प……. जानिए पूरी खबर

बिहार विधान परिषद सदस्य के पुण्यतिथि पर स्वच्छता का लिया गया संकल्प।

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – राजगीर :- आज  बिहार विधान परिषद के पूर्व एमएलसी व नगर परिषद राजगीर के प्रथम पूर्व उपाध्यक्ष बिस्कोमान के डायरेक्टर व टाटा जैसे कंपनियों में स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके स्वर्गीय अवध कुमार सिंह जी का पांचवीं पुण्यतिथि उनके निवास स्थान पटेल नगर राजगीर में मनाया गया ।
मौके पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रियरंजन कुमार मोदी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नालंदा ने कहा कि आज स्वर्गीय अवध कुमार सिंह हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके यादें हमेशा बिहार वासियों के जेहन में रहेगी वह अधिसूचित क्षेत्र समिति राजगीर के प्रथम उपाध्यक्ष के पद पर आसीन भी हुए साथ में 1970 से 1976 तक बिहार विधान परिषद के पद पर रह कर शोभा बढ़ाएं यह राजगीर के युवाओं और समाजसेवी राजनीतिक कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्रोत के रूप में स्थापित हैं। हम सभी लोग मिलकर उनके अधूरे विकास व सौदर्यीकरण के सपनो को साकार करेगे।

मौके पर उनके पुत्र व अकौना पंचायत के वर्तमान मुखिया अभय सिंह ने कहा कि प्रकृति संस्कृति के साथ-साथ सर्व धर्म समागम की धरती रही हैं राजगीर व नालन्दा जिसमे विकास के लिए हमें जो भी काम करना पड़ेगा हम सब मिलकर करेंगे।
मौके पर नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रेरणा अगर हम शहीदों से नही लेंगे तो आजादी ढ़लती हुई शाम हो जाएगी, वीरों की पूजा नही करेगे तो वीरता बांझ हो जाएगी। इसलिए आज नगर परिषद राजगीर जो पूर्व में अधिसूचित क्षेत्र समिति था उनके पूर्व उपाध्यक्ष जी का पुण्यतिथि पर हमलोग उपस्थित हुए हैं इसलिए आज हम लोग को स्वच्छता का भी संकल्प लेने की जरूरत है जिससे कि इनके अधूरे सपना स्वच्छ राजगीर सुंदर राजगीर की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

नगर परिषद राजगीर के वार्ड पार्षद श्रवण कुमार यादव ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवनी को जानने की जरूरत है जिससे कि युवाओं में असल के समाजसेवा करने का प्रेरणा जागे। मौके पर सहारा सिलाव के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, जदयू जिलाउपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ बबलू सिंह, सुनील कुमार, हीरा प्रसाद, समाजसेवी नीलू, कर्पूरी ठाकुर पूर्व पंचायत समिति, रामविलास रजक पूर्व पंचायत समिति अकौना, राजकिशोर सिंह, सत्येंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, श्रवण पाल, कुमार गौरव भारद्वाज , संतोष पांडे, सुजीत कुमार, बहु मनीषा सिंह, पौत्री प्रीति, काजल, एवं जागरूकता अभियान के समन्वयक रमेश कुमार पान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Other Important News