October 19, 2024

खबरें टी वी – बुद्धिजीवी,समाजसेवी,कलाकार राजगीर को स्वच्छ ,सुन्दर बनाने में अपनी भूमिका निभाये – भैया अजित….. जानिए पूरी खबर

बुद्धिजीवी,समाजसेवी,कलाकार राजगीर को स्वच्छ ,सुन्दर बनाने में अपनी भूमिका निभाये – भैया अजित।

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – राजगीर:- 2 फरवरी 2022 राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर,नालन्दा में महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारियों एवम राजगीर के बुद्धिजीवी, समाजसेवियों के साथ बैठक की गई।

जिसमे नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एंबेसडर लोक गायक भैया अजित ने कहा कि राजगीर को स्वच्छ ,सुन्दर बनाने में बुद्धिजीवी,समाजसेवी,कलाकारो को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा तभी माननिय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है साथ ही स्वच्छता सर्वक्षण 2022 के तैयारी हेतू भैया अजित ने कहा कि लॉकडाउनके खुलने के बाद छात्र-छात्राओ के बीच स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया जाए इसके लिए आप सभी का सहयोग व मार्गदर्शन जरूरी है।

मौके पर महाविद्यालय के जीवेश कुमार ने कहा कि नगर परिषद राजगीर का बड़ा सराहनीय प्रयास है स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है हमे खुशी है कि भैया अजित जी हमारे ब्रांड एंबेसडर है नगर परिषद कुशल समाजसेवी के साथ साथ मजे राष्ट्रीय कलाकार भी है।
मौके पर मंतोष कुमार मिश्रा, (पूर्व रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजगीर) मन्नू सर (सेवानिवृत्त शिक्षक),श्याम किशोर भारती(नवबिहार) मनोहर कुमार चौधरी(शिक्षक )समाजसेवी संजीव कुमार बिट्टू, विपिन कुमार झा,संजय कुमार(पुरातत्व विभाग),
महाविद्यालय कर्मचारी जीवेश कुमार ,अनुपम कुमार , राजीव कुमार ,प्रमिला देवी , राहुल कुमार मंटू कुमार ,नीरो राजवंसी ,सूरज कुमार आदि लोगों ने अपना-अपना रखा।

Other Important News