October 19, 2024

ख़बरे टी वी – लोक कलाकार पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का जयंती मनाई गई, साथ ही समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा ……. जानिए पूरी खबर

लोक कलाकार पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का जयंती मनाई गई।

 

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट –  राजगीर – अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में लोक कलाकार पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का जयंती मनाया गया जिसमें सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई इस जयंती कार्यक्रम में समाजसेवी बुद्धिजीवी कवि गणमान्य लोग उपस्थित हुए इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी सामाजिक सांस्कृतिक क्रांति के अग्रदूत थे और भिखारी ठाकुर जी ने आजीवन अपने नाटक एवं लेखनी के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया।

भिखारी ठाकुर जी हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा बाल विवाह नशाखोरी के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आगाज किया। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के संयोजक दीपक कुमार ने लोगों से आवाहन किया कि समाज सुधार अभियान को गति प्रदान कर समाज को उन्नत बनाने में अपना अपना सहयोग करें।

मौके पर उपस्थित राजगीर नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर जाने-माने लोक गायक भैया अजीत ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी एक लोक कलाकार के साथ साथ समाज सुधारक और विचारक भी थे आज बढ़ते अश्लील गीतों के कारण बिहार की छवि धूमिल हो रही है औऱ यहां की विधा विलुप्त होती जा रही है अश्लील गीतों का बहिष्कार कर बिहार के लोक धुन व बिधा जैसे कजरी ,बिरहा ,चैता ,चैती ,साझ- पराति,आल्हा ,रूदल ,झूमर ,झिझियानिर्गुन,आदि पुनर्जीवित करना होगा यही लोक कलाकार भिखारी ठाकुर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । भैया अजित ने दहेज प्रथा एवं सामाजिक कुरीतियों पर अपने गीत प्रस्तुति कर चार चांद लगा दिया ।

वही वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कुमार पान ने कहा की बिहार की स्मिता बचाने के हमे ठोस पहल करनी होगी जिससे अश्लील गीतों पर रोक लगाई जा सके इसलिये सरकार व प्रशासन से हम मांग करते है, की ठोस कदम उठाए वही कार्यक्रम में उपस्थित राजगीर के पूर्व स्टेशन प्रबंधक श्री मंतोष कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भिखारी ठाकुर जाने-माने कलाकार थे। आज हम सबों को गंदे गाने एवं सामाजिक बुराइयों को दूर रेखा सिन्हा जी राकेश बिहारी शर्मा परमानंद कुमार करने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। वही मौके पर उपस्थित रवि कुमार जी शंभू कुमार जी सत्येंद्र ठाकुर इत्यादि मौजूद थे।

Other Important News