October 19, 2024

ख़बरे टी वी – अपर समाहर्ता मो. नौशाद अहमद ने सभी नव पदस्थापित राजस्व पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं कार्य क्षेत्र से संबंधित विषय वस्तु के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी….. जानिए पूरी खबर

अपर समाहर्त्ता ने राजस्व सेवा के नव पदस्थापित राजस्व पदाधिकारियों को कराया कर्तव्य एवं विषय का बोध.

Khabre Tv – 9334598481 – राजस्व सेवा के 17 राजस्व पदाधिकारियों को नालंदा जिला में नियुक्त किया गया है। इन सभी नवनियुक्त राजस्व पदाधिकारियों को जिला के अलग-अलग अंचलों में पदस्थापित किया गया है।
सोमवार को सभी राजस्व पदाधिकारियों से जिलाधिकारी रूबरू हुए थे तथा उन्हें कर्तव्य बोध कराते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थी।

आज अपर समाहर्ता मो. नौशाद अहमद ने सभी नव पदस्थापित राजस्व पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं कार्य क्षेत्र से संबंधित विषय वस्तु के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु सदैव प्रयासरत रहने को कहा। इस अवसर पर जिला राजस्व शाखा प्रभारी वरीय उप समाहर्ता मृदुला कुमारी भी उपस्थित थी।

Other Important News