• Sun. Jun 8th, 2025

@bihar: मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी…

Bykhabretv-raj

May 14, 2025

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@khabreTv: नालंदा 14 मई 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुँचकर अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री निशांत कुमार, बड़े भाई श्री सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गॉव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक श्री जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधान पार्षद श्री राजू यादव, पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।