October 19, 2024

खबरें टी वी – पैक्स निर्वाचन को लेकर उप विकास आयुक्त ने की विभिन्न कोषांग की बैठक


पैक्स निर्वाचन को लेकर जिला स्तर पर गठित किए गए विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ आज उप विकास आयुक्त ने बैठक की।
कार्मिक कोषांग द्वारा मतदान हेतु 2950 एवं मतगणना हेतु 900 कार्मिकों की सूची रिजर्व सहित तैयार की गई है। जिन्हें प्रथम नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जा चुका है।
मतदान तथा मतगणना में प्रतिनियुक्त किए गए कार्मिकों को 2 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया गया है। जो कर्मी किसी कारणवश प्रशिक्षण से वंचित रह गए हैं, उनके लिए पुनः 5 दिसंबर को प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
सामग्री कोषांग द्वारा मतदान तथा मतगणना में उपयोग में लाए जाने वाले लगभग 50 विभिन्न तरह की सामग्रियों एवं प्रपत्र सभी प्रखंडों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने सभी आवश्यक सामग्री ससमय प्रखंडों को उपलब्ध कराने का निर्देश सामग्री कोषांग को दिया।
मतदान कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय से संबंधित मतदान केंद्र के लिए डिस्पैच किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक संख्या में वाहन की व्यवस्था प्रखंडों में की जाएगी। मतदान में प्रयोग लाए जाने वाले वाहनों के लिए उपयुक्त संख्या में लॉग बुक उपलब्ध कराने का निर्देश वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।
सभी कोषांग के पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्व का निर्वहन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त, कोषागार पदाधिकारी, डीआईओ एनआईसी सहित अन्य कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News