October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा जिले के जिला पदाधिकारी द्वारा हरनौत प्रखंड के बी के सिन्हा नव उत्क्रमित विद्यालय नेहूसा का निरीक्षण, छात्र नदारद फिर क्या हुआ…….. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598581 –  शुभम की रिपोर्ट – नालंदा जिले के जिला पदाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा हरनौत प्रखंड के बी के सिन्हा नव उत्क्रमित विद्यालय नेहूसा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कोई भी छात्र उपस्थित नहीं थे।

प्रधानाध्यक से पूछे जाने पर बताया गया कि सभी शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु गए हुए हैं। चूंकि सभी शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण चल रहा है इसलिए विद्यालय में छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।

जिला पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निदेश दिया।

Other Important News