October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालन्दा डी एम द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक ….. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट  – नालन्दा के जिला पदाधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 20 दिसंबर से स्थानीय सोगरा विद्यालय से सटे सोगरा मैदान में संपन्न होना है।
इसके पूर्व विद्यालय स्तर पर खेल का आयोजन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु खेल परिसर की साफ-सफाई ,मेडिकल टीम की व्यवस्था,पेयजल की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
दिनांक 16 से 25 जनवरी तक राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय ,राजगीर में किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालयों में खेल सत्र का भी आयोजन का निदेश दिया।
राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के आवासन,खान-पान तथा पुरस्कार वितरण पर समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी खेल प्रतियोगिताओं में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का निदेश दिया।

Other Important News