October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा जिला प्रशासन के पहल पर DDC नालंदा के निर्देशन में राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय में एक पुस्तकालय का संचालन आरंभ …. जानिए पूरी खबर

नालंदा जिला प्रशासन की अनूठी पहल।

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट – नालंदा जिला प्रशासन के पहल पर उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशन में राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय में एक पुस्तकालय का संचालन आरंभ किया गया है।

 

उक्त पुस्तकालय में नवम एवम दशम वर्ग की पुस्तकों के अतिरिक्त इंटरमीडिएट तथा प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध है। बालिका उच्च विद्यालय के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्राएं भी पुस्तकों का लाभ उठा सकती हैं।नव संचालित पुस्तकालय का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

 

 

उन्होंने बताया कि नालंदा की छात्राएं पढ़ने में काफी अव्वल हैं और अगर उन्हें प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाय तो इन्हें एक नया आयाम मिलेगा तथा इनका प्रदर्शन और बेहतर होगा।

 

उप विकास आयुक्त के द्वारा स्वयं इस पुस्तकालय में प्रतियोगिता संबंधी तथा महापुरुषों की जीवनी से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है। यह पुस्तकालय एक शुरुआत है तथा आनेवाले समय में अन्य विद्यालयों में भी ऐसी पहल की जाएगी।

 

Other Important News